Home National दिल्ली का नया सीएम कौन, 19 को हो जाएगा तय, 20 को...

दिल्ली का नया सीएम कौन, 19 को हो जाएगा तय, 20 को शपथ ग्रहण संभव

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेश लौटने बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम जल्द तय हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा और दूसरी दिन 20 फरवरी शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा।पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है।भाजपा 71 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह एक ग्रैंड इवेंट की तरह हो सकता है। इसमें 1 लाख से ज्यादा लोग आ सकते हैं।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पूरी कैबिनेट समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। साथ ही भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी आएंगे।21 राज्यों में भाजपा या एनडीए की सरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 28 राज्यों और विधानसभा वाले 3 केंद्र शासित प्रदेशों में से 21 में भाजपा या एनडीए की सरकार हो गई है। इसके साथ ही भाजपा 2018 की स्थिति में वापस आ गई है। तब भी देश में भाजपा या एनडीए की 21 राज्यों तक पहुंच थी। जबकि दिल्ली में दो बार 60 से ज्यादा सीटें जीतने वाली आप इस बार 22 सीटों पर सिमट गई है। जबकि कांग्रेस को लगातार तीसरे चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 8 राज्यों में हुए चुनावों में से 5 में भाजपा या एनडीए ने जीत दर्ज की। इसमें आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र शामिल हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विपक्षी पार्टियों की सरकार है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version