Home National  मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा 

 मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा 

0

इम्फाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार शाम अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया। नए मुख्यमंत्री पर फैसला एक-दो दिन के भीतर लिया जाएगा। बीरेन सिंह पर राज्य में 21 महीने से जारी हिंसा के चलते काफी दबाव था। विपक्षी पार्टियां भी लगातार एनडीए से इस मुद्दे पर सवाल पूछ रही थी।

सूत्रों के मुताबिक, गवर्नर ने अभी उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के लिए कहा था। मणिपुर चुनाव में भाजपा की जीत के बाद बीरेन सिंह ने केंद्रीय लीडरशिप को चौंका दिया है। इस्तीफे का फैसला लेने से पहले एन बीरेन सिंह ने रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version