Home Haryana हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के लिए आज से शुरू होगा दो दिवसीय...

हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के लिए आज से शुरू होगा दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम,ओम बिरला करेंगे उद्घाटन

0

चंडीगढ़  – हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  हरविंदर कल्याण के अथक प्रयास से हरियाणा विधानसभा द्वारा विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम की आज (14 फरवरी, 2025) से शुरुआत होगी। कार्यक्रम का उद्घान लोकसभा के अध्यक्ष  ओम बिरला द्वारा किया जाएगा। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश 15 फरवरी, 2025 को इस कार्यक्रम का समापन करेंगे। लोकसभा के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) के सहयोग से हरियाणा विधानसभा द्वारा 14 और 15 फरवरी, 2025 को आयोजित इस दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में हरियाणा के सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री व सांसद भी उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा, कई अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी, केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामले तथा विद्युत मंत्री  मनोहर लाल, पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष  सतीश महाना, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया तथा गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

इनके अलावा, लोक सभा सदस्य व वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 संबंधी संयुक्त समिति के सभापति श्री जगदम्बिका पाल, लोक सभा सदस्य व प्राक्कलन समिति के सभापति डॉ. संजय जायसवाल, लोक सभा के पूर्व सदस्य डॉ. सत्यपाल सिंह, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह, तथा श्री प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश विधान सभा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version