नागपुर। ढाका से दुबई जा रहे बांग्लादेशी एयरलाइंस के विमान में तकनीकी खराबी आने से महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान में 396 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। गुरुवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले को लेकर नागपुर हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी समस्या के चलते बुधवार आधी रात को विमान का मार्ग बदल दिया गया था और इसे नागपुर में लैंड करवाया गया।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश एयरलाइंस के इस विमान में 396 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। आपातकालीन लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को कंपनी के दूसरे विमान से उनकी मंजिल तक पहुंचाया। बांग्लादेश एयरलाइंस का यह विमान ढाका से दुबई जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही इसमें तकनीकी खराबी की सूचना मिली। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। हालांकि तकनीकी खराबी की जानकारी समय पर मिलने से बड़ा हादसा टल गया। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और उन्हें दूसरे विमान से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।