Home National  तेज हवाओं ने फिर बदला मौसम का रुख 

 तेज हवाओं ने फिर बदला मौसम का रुख 

0

नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास पास के शहरों में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस माह में अंतिम दो दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में फिर बारिश होने की संभावना है। फिलहाल, दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के महीने में ही गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। दिल्ली के लोग मौसम की इस आंखमिचौली की वजह से बीमार भी पड़ने लगे हैं। दरअसल, दिल्ली में सुबह के समय ठंडी हवाओं का अहसास अब भी हो रहा है, लेकिन दिन के समय धूप निकलने के बाद गर्मी लोगों को सताने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 फरवरी को दिन का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 23 से 26 फरवरी के बीच कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिल्ली में 27 और 28 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। सुबह के समय बादल छा सकते हैं। 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version