HomePunjabसिर्फ़ गुरदासपुर ज़िले में 13 राहत कैंप जारी, 10 प्रभावित व्यक्ति कर...

सिर्फ़ गुरदासपुर ज़िले में 13 राहत कैंप जारी, 10 प्रभावित व्यक्ति कर रहे  बसेरा: हरदीप सिंह मुंडियां

चंडीगढ़ : पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि राज्य में बाढ़ के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और प्रभावित परिवार लगातार अपने-अपने घर लौट रहे हैं।उन्होंने बताया कि पंजाब भर में अब तक कुल 219 राहत कैंप खोले गए थे, लेकिन इस समय केवल 13 कैंप गुरदासपुर ज़िले में ही जारी हैं और 10 बाढ़ प्रभावित लोग वहीं ठहरे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले तक पूरे राज्य में 25 कैंप सक्रिय थे, जिनमें 163 लोग ठहरे हुए थे।

राजस्व मंत्री ने बताया कि फाजिल्का और जालंधर ज़िलों के राहत कैंपों में कल तक क्रमशः 50 और 103 लोग ठहरे हुए थे, लेकिन आज यहां से सभी प्रभावित लोग अपने घरों को लौट गए हैं।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के व्यापक प्रयासों के चलते 1 अगस्त से अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 23,340 व्यक्तियों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया गया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार भयानक बाढ़ ने 22 ज़िलों और 2,555 गांवों को प्रभावित किया है, जिससे 3,89,445 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से अब तक 57 लोगों की मृत्यु हुई और 4 लोग लापता हैं। इसके अलावा पूरे राज्य में 1,99,926.2 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी फ़सलों को भारी नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments