HomeNational गैंगस्टरों पर वार का 19वां दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर...

 गैंगस्टरों पर वार का 19वां दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी, 180 काबू

चंडीगढ़ : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम ’गैंगस्टरों पर वार’ को 19 वें दिन जारी रखते, पंजाब पुलिस ने आज सूबे भर में गैंगस्टरो के साथियों के पहचाने गए और मेप किए 584 टिकानों पर छापेमारी की। जानकारी अनुसार, ‘ गैंगस्टरों पर वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस डायरैक्टर जनरल ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। एंटी- गैंगस्टर टास्क फोर्स ( ए.जी. टी. एफ.) पंजाब के पूरे तालमेल के साथ सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्यवाहिया कर रही हैं।

मुहिम के 19वें दिन पुलिस टीमों ने 180 व्यक्तियों को दो हथियारों समेत गिरफ़्तार किया, जिस के साथ मुहिम की शुरुआत से अब तक की कुल गिरफ्तारियों की संख्या 5290 हो गई है।इसके इलावा 112 व्यक्तियों विरुद्ध एहतियाती कार्यवाही की गई, जबकि 266 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्यवाही दौरान 11 भगौड़े अपराधियों ( पीओ) को भी गिरफ़्तार किया है।उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप में ज़रुरी अपराधियों/ गैंगस्टरों बारे एंटी- गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर— 93946- 93946 के द्वारा रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी तरह के अपराध और अपराधिक गतिविधियों बारे सूह/ जानकारी भी सांझा कर सकते है।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशे के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ के 19वें दिन आज 95 नशे तस्करों को गिरफ़्तार किया गया और उनके कब्ज़े में से 12.3 किलो हेरोइन, 160 किलोग्राम भुक्की, 321 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 2640 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ सिर्फ़ 343 दिनों में गिरफ़्तार किए गए कुल नशे तस्करों की संख्या 48,096 हो गई है। नशा छुड़ाओ मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 29 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments