उन्होंने बताया कि शहर में तकनीकी सुधारों पर भी विशेष ज़ोर दिया गया है। ऊर्जा-कुशल तकनीक के साथ 750 नए पोल लगाए गए हैं, जो कम बिजली खपत के साथ अधिक रोशनी देंगे और श्री आनंदपुर साहिब को “व्हाइट सिटी” के रूप में नई पहचान देंगे।मंत्री ने कहा कि गुरु नगरी को आने वाली सभी मुख्य सड़कों के नवीनीकरण का काम विभिन्न चरणों में चल रहा है। श्री आनंदपुर साहिब–गढ़शंकर मार्ग का 13 करोड़ रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर है, जो एक महत्वपूर्ण लिंक रोड है।शहीदी शताब्दी समारोहों के लिए लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था हेतु पंजाब सरकार ने बड़े स्तर पर सुविधाएँ उपलब्ध करवाई हैं। टेंट सिटी का निर्माण पूरा हो चुका है, जहाँ सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इसकी ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह मुफ्त रहेगी, ताकि हर श्रद्धालु आसानी से अपनी यात्रा की योजना बना सके।
इस पवित्र अवसर पर चार अलौकिक नगर कीर्तन भी सजाए जाएंगे, जिनकी अगुवाई संत महापुरुष करेंगे। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। इसके साथ ही 24 नवंबर को होने वाला विशेष पंजाब विधानसभा सत्र भी नवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित होगा। हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने विधानसभा सत्र से जुड़े कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया और बताया कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जा रहे हैं।पंजाब सरकार का प्रयास है कि गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले इन ऐतिहासिक आयोजनों के दौरान हर श्रद्धालु को पूरी सुविधा, सुरक्षा और रूहानी अनुभव प्राप्त हो।



