HomeNationalयमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की मौत

सादाबाद। उत्तर प्रदेश के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे गांव गढ़ी हरिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, इको कार में सवार सभी लोग दिल्ली से राजस्थान के राजाखेड़ा की ओर जा रहे थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को तुरंत खंदौली थाना क्षेत्र के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहाँ कई की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारू कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण बस की तेज गति और चालक की लापरवाही प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस घटना से प्रभावित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।मृतकों में विजय (30), निवासी सुडरई, आगरा, पिंकी (38) पत्नी विजय निवासी सुडरई आगरा, नाथू देवी (65) पत्नी अमर सिंह निवासी रोई खास आगरा, दिनेश (55) निवासी गंगोलियापुरा धौलपुर,सुनीता (51) पत्नी दिनेश निवासी गंगोलियापुरा धौलपुर, लोकेश (35) निवासी चमोली घर धौलपुर शामिल हैं। जबकि घायलों में मनोज (29), रानी (28), वीरेंद्र (37), पूनम (15), आर्यन (10), कुमारी अंशु (7), प्राची (3), आयुष (2), आयुष (13) और जयदीप (4) शामिल हैं। इनमें से अधिकांश लोग धौलपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments