HomeHaryanaहरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आई 6 छात्राएं, एक छात्रा की...

हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आई 6 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

यमुनानगर : सुबह करीब 07.40 पर प्रताप नगर बस स्टैण्ड से हरियाणा रोडवेज की बस में सवार होने के दौरान बस के टायर के नीचे आने से 01 छात्रा की मृत्यु हो गई व 5 अन्य छात्राएं घायल हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की बस पौन्टा साहिब से दिल्ली जाते समय जब प्रताप नगर बस स्टैण्ड पर पहुंची, तब प्रताप नगर बस स्टैण्ड से कुछ छात्राओं ने बस में चढने की कोशिश की, तो चालक द्वारा बस रोकने की बजाय बस की स्पीड बढा दी, जिस कारण 06 छात्राएं बस के टायर के नीचे आने से घायल हो गई, जिनमें से एक छात्रा की मृत्यु हो गई। घायल छात्राओं को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां पर 5 घायल छात्राओं का इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन सरकारी योजनाओं के अनुसार मृतक व घायल छात्राओं के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में है।
उपायुक्त यमुनानगर पार्थ गुप्ता व पुलिस अधीक्षक यमुनानगर कमलदीप गोयल मौका घटनास्थल व घायल छात्राओं का हाल जानने हेतु सम्बन्धित अस्पतालों में पहुंचे। इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार रोडवेज कर्मियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मिली जानकारी के अनुसार प्रताप नगर में पावटा साहिब से दिल्ली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस ने कॉलेज जाने वाली 6 छात्राओं को कुचल दिया। गुस्साए छात्रों ने नशे में धुत चालक को पकडक़र उसकी धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस ने चालक को अपनी हिरासत में ले लिया। घायल छात्राओं को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर ले जाया गया जहां से उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल छात्रा को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल छात्राओं में आरती उम्र 21, अर्चिता 19, मुस्कान 21, संजना 20, अंजली 20 और अमनदीप 20 वर्षीय शामिल है।
इनमें आरती पुत्री रामकुमार कुटीपुर निवासी की हालत गंभीर बनी हुई है। गुस्साए छात्रों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। मौके पर एसडीएम छछरौली रोहित कुमार पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी अमन वालिया ने बताया कि वह अपने बच्चों को छोडऩे आया था सुबह के समय रोडवेज बस का चालक बड़ी स्पीड में बस को लेकर आया और भीड़ की ओर ले गया जहां पर कॉलेज जाने वाले छात्र बस की चपेट में आ गए। एक छात्रा को वह अपनी बाइक पर बिठाकर हस्पताल ले गया। उन्होंने बताया कि प्रताप नगर में हरियाणा रोडवेज की बसों के आने जाने का कोई सिस्टम ही नहीं है। सवारियां परेशान रहती है।
अभी जांच जारी है – पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल का कहना है कि वह खुद घायल छात्राओं का हाल जानने मौके पर गए थे। चालक को प्रतापनगर पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। वही रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज चालक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी। पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments