HomeNationalमानसून सत्र का 13वां दिन भी हंगामें की भेंट चढ़ा, लोकसभा में...

मानसून सत्र का 13वां दिन भी हंगामें की भेंट चढ़ा, लोकसभा में मर्चेंट शिपिंग बिल पास

नई दिल्ली। संसद मानसून सत्र के आज 13वें दिन बुधवार को हंगामें के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को 7 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले हंगामें के बीच ही मर्चेंट शिपिंग बिल को लोकसभा में पेश कर पास करवा लिया गया।लोकसभा में बुधवार को पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मर्चेंट शिपिंग बिल, 2024 पेश किया। इस दौरान विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा, इसी बीच बिल को पास करा लिया गया।

इससे पहले सुबह जैसे ही दोनों सदन शुरू हुए विपक्ष ने बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन मामले को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामें के चलते दोनों ही सदनों की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।बीते दिन राज्यसभा में मणिपुर में लागू राष्ट्रपति शासन की अवधि छह महीने और बढ़ाने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया। वहीं, लोकसभा में गोवा राज्य के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनः समायोजन विधेयक, 2024 पारित किया गया।

संसद के मानसून सत्र के कुल दिनों में अब तक महज 2 दिन ही चर्चा हुई है। 21 जुलाई को शुरू हुए मानसून सत्र के बाद से संसदीय कार्यवाही करीब ठप रही है। बिहार में वोटरों के वेरिफिकेशन मामले पर विपक्षी पार्टियों ने हर दिन विरोध-प्रदर्शन किया है। सिर्फ 28 और 29 जुलाई को सदन में पूरे दिन की कार्यवाही चली थी। तब यहां पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर दोनों सदनों में चर्चा हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments