HomeNationalमामूली विवाद पर कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या

मामूली विवाद पर कलयुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या

सिरमौर । हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक युवक को मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि युवक ने मां की हत्या कर उसे घर के पास एक खेत में दफना दिया था। पुलिस के मुताबिक पच्छाद उप-मंडल के अंतर्गत सराहन ग्राम पंचायत के चड़ेच गांव की रहने वाले जयमंती देवी (51) की शनिवार रात हत्या कर दी गई। मामला तब प्रकाश में आया जब उनके बेटे पुष्प कुमार ने मां की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

मीडिया रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पुष्प कुमार की बहन और इलाके के लोगों ने शक जताया था कि जयमंती के लापता होने में पुष्प की भूमिका हो सकती है, क्योंकि वह अक्सर मां से झगड़ा करता था। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी पुष्प कुमार ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि शनिवार शाम भारी बारिश हो रही थी। तभी उसकी मां से बहस हो गई और उसने मां पर भारी चीज से हमला कर दिया।

हमले में जयमंती देवी के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। आरोपी ने बताया कि उसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने मां का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर उसने घर से करीब 100 मीटर दूर एक खेत में मां का शव दफना दिया। खुलासे के बाद, पुलिस ने पुष्प कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments