HomeHaryanaखेल मंत्री के प्रयासों से बच्चों के आधुनिक पार्क को मिली प्रशासनिक...

खेल मंत्री के प्रयासों से बच्चों के आधुनिक पार्क को मिली प्रशासनिक मंजूरी

चंडीगढ़- हरियाणा के राज्य मंत्री  गौरव गौतम के सतत प्रयासों से पलवल जिले के आलाहपुर गांव में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के किनारे दिव्य नगर योजना के अंतर्गत प्रस्तावित बच्चों के पार्क को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 8 करोड़ 68 लाख 48 हजार रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र को एक आधुनिक और सुरक्षित मनोरंजन स्थल की सौगात मिलेगी।एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के मुख्यालय से करीब 5 करोड़ 64 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि शेष लगभग 35 प्रतिशत राशि पलवल नगर परिषद द्वारा अपने संसाधनों से वहन की जाएगी। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के साथ ही अब पार्क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

उन्होंने बताया कि यह पार्क पलवल जिले का अपनी तरह का पहला आधुनिक चिल्ड्रन पार्क होगा, जिसे विशेष रूप से बच्चों की जरूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। पार्क में बच्चों के लिए आकर्षक व सुरक्षित झूले, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक, बैठने की व्यवस्था, लैंडस्केपिंग तथा हरी-भरी हरियाली जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी स्वस्थ वातावरण मिलेगा। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य बच्चों और युवाओं के लिए बेहतर खेल व मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवनशैली अपना सकें। दिव्य नगर योजना के तहत विकसित होने वाला यह पार्क भविष्य में क्षेत्र के लिए एक आदर्श सार्वजनिक स्थल के रूप में स्थापित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments