HomeNationalट्रेड डील पर बोले अमित शाह- इससे किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को...

ट्रेड डील पर बोले अमित शाह- इससे किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को मिलेगा लाभ,कांग्रेस के दावों को किया खारिज

पुडुचेरी। पुडुचेरी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (ट्रेड डीलl) और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को लेकर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए अंतरराष्ट्रीय समझौतों में किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों की शत-प्रतिशत सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसानों और तटीय समुदायों के खिलाफ बताया गया था। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ, इंग्लैंड और अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौतों से भारतीय कृषि और मत्स्य क्षेत्र को नए बाजार मिलेंगे, जिससे आय में वृद्धि होगी।

शाह ने दावा किया कि इन समझौतों में संवेदनशील कृषि उत्पादों को पर्याप्त संरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा, राहुल जी, समझौतों की बारीकियों को ध्यान से देखिए। मोदी जी ने किसानों और पशुपालकों को पूर्ण संरक्षण दिया है। इस एफटीए से हमारे किसानों का कोई नुकसान नहीं होने वाला है। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि नुकसान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में हुआ था, जब कई वैश्विक समझौते किसानों के हितों को ध्यान में रखे बिना किए गए। गृह मंत्री शाह ने कहा, यूपीए सरकार के समय किसानों के हित बेचे गए थे, लेकिन मोदी सरकार ने अन्नदाताओं और मछुआरों को सुरक्षा कवच देने का काम किया है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मजबूत करना है, ताकि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बीच भी भारतीय उत्पादों को संरक्षण और प्रोत्साहन मिल सके। राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए शाह ने कहा, उनकी नीति है— झूठ बोलो, जोर से बोलो और बार-बार बोलो। लेकिन देश की जनता अब झूठ बनाने वाली फै्ट्री को पहचान चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्ष के दुष्प्रचार के बावजूद वर्ष 2029 में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार सत्ता में आएगी। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थको मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments