चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पावन पर्व महा शिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा, “महा शिवरात्रि के इस पवित्र अवसर पर मैं भगवान शिव के सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित करता हूं। भगवान महादेव की कृपा से सभी के जीवन में शांति, सुख, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो।”
राज्यपाल ने कहा कि महा शिवरात्रि आत्मचिंतन, साधना और आध्यात्मिक चेतना के जागरण का पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रार्थना, ध्यान और सद्कर्मों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने लोगों से आह्वान किया कि आइए, हम सभी सत्य, करुणा और सेवा जैसे मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का दृढ़ संकल्प लें। राज्यपाल ने कामना की कि यह पावन पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे तथा आपसी सौहार्द, कल्याण और समग्र प्रगति को सुदृढ़ करे।



