HomeNationalकेंद्र सरकार अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से दी गई सलाह...

केंद्र सरकार अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से दी गई सलाह पर ध्यान दे: कुलतार सिंह संधवां

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि केंद्र सरकार को अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दी गई सलाह पर ध्यान देना चाहिए और भारत के किसानों के मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के साथ किए गए व्यापारिक समझौते से भारतीय किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के प्रमुख मुद्दों के प्रति उदासीनता अपना रही है जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भारतीय किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हम इस व्यापारिक समझौते के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे तथा केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।

स. संधवां ने इस बात पर जोर दिया कि अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आयातित सेब भारतीय सेबों की तुलना में कम पौष्टिक होते हैं क्योंकि ये लंबे समय तक स्टोर करने और आवागमन के दौरान 40-85 प्रतिशत पौष्टिक तत्व, खासकर विटामिन सी खो देते हैं। उन्होंने कहा कि ये सेब देखने को चमकदार होते हैं लेकिन इनकी गुणवत्ता घटिया दर्जे की होती है। इसके उलट कश्मीरी या हिमाचली सेब कम लागत पर बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहे हैं। आयातित सेब घरेलू सेबों की तुलना में कम पौष्टिक होते हैं। हमें घटिया गुणवत्ता वाले आयातित सेबों के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। उन्होंने आशा जताई कि केंद्र सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करेगी और जल्द ही इनका हल करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments