HomeNationalसोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी

सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी

नई दिल्ली। सोना और चांदी के वायदा भाव शुक्रवार को तेजी के साथ खुले। घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी सकारात्मक संकेत मिले। देश के प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमो‎डिटी एक्सचेंज आफ इं‎डिया (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल वायदा 286 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,105 रुपये पर खुला। इससे पहले इसका बंद भाव 1,54,819 रुपये था। इस समय सोना 559 रुपये की तेजी के साथ 1,55,378 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कारोबार के दौरान इसने 1,55,378 रुपये का दिन का उच्च और 1,55,050 रुपये का निचला स्तर छुआ। चांदी के मार्च वायदा में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। यह 2,481 रुपये की उछाल के साथ 2,43,874 रुपये पर खुली। पिछला बंद भाव 2,41,393 रुपये था। इस समय चांदी 2,41,700 रुपये पर कारोबार कर रही थी। दिन के दौरान इसने 2,44,802 रुपये का उच्च और 2,41,245 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस वर्ष चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती का माहौल रहा। न्यूयॉर्क स्थित कॉमेक्स पर सोना 5,015 डॉलर प्रति औंस पर खुला और 5,014.70 डॉलर के आसपास कारोबार करता देखा गया। वहीं चांदी 78.47 डॉलर पर खुलकर 77.73 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही। वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों के चलते कीमती धातुओं में निवेशकों की रुचि बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments