HomeHaryana"तुम्हारी दुआओं से ही मैं जिंदा हूँ, वरना मैं तो धरती का...

“तुम्हारी दुआओं से ही मैं जिंदा हूँ, वरना मैं तो धरती का छोटा सा परिंदा हूं…”: कार्यकर्ताओं के बीच अनिल विज ने गुनगुनाई पंक्तियां

चंडीगढ़ – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर उनका हालचाल जानने के लिए उनके आवास पर प्रदेशभर से नेताओं, विभिन्न संस्थाओं एवं उनके प्रशंसकों का दिनभर तांता लगा रहा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनके चाहने वालों ने हालचाल जाना व जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जज्बे को सलाम गुनगुनाई पंक्तियां, “तुम्हारी दुआओं से ही मैं जिंदा हूं….” ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जानने पहुंची भाजपा आईटी सेल टीम के समक्ष मंत्री अनिल विज ने पंक्तियां गुनगुनाई कि “तुम्हारी दुआओं से ही मैं जिंदा हूं, वरना मैं तो धरती का छोटा सा परिंदा हूं…”। इस दौरान भाजपा नेता आशीष अग्रवाल, पप्पू बहल, आशीष सभ्रवाल, मनोज नैनीवाल, दीपक कुमार, सतीश शाक्या, विकास जैन, पारस मनी एवं अन्य मौजूद रहे।

वहीं, आज हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व जींद  से विधायक डा. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शायराना अंदाज में मंत्री अनिल विज का हालचाल जानते हुए गुनगुनाया “तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती नजारे हम क्या देखें, तुझे मिलके भी प्यास नहीं बुझती नजारे हम क्या देखें।” उन्होंने मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इससे पहले राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, सफीदो से विधायक राम कुमार गौत्तम, हरियाणा क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के चेयरपर्सन व रिटायर्ड आईएएस राजीव अरोड़ा, समालखा क पूर्व विधायक व राष्ट्रीय लोक दल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष  रविंद्र मछरौली सहित प्रदेश के अन्य नेताओं ने उनका हालचाल जाना।

महिला मोर्चा ने गाया गीत, जाना हालचाल – भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की मनोकामना करते हुए गीत गाया “जब तक ये पानी राहे, हमारे मंत्री जी की जिंदगानी रहे, गंगा मैया….”। इस दौरान महिला मोर्चा से ज्योति मीत, सुनीता अरोड़ा, मोनिका विग, सुषमा शर्मा, सुषमा वैश, बलजिंदर कौर, पूनम, इंदु चोपड़ा, लक्ष्मी, क्षमा, कोचर रानी, सरोज कोचर, अंजू चौहान, संतोष, संजना, रितु, अंशुम, निधि, बबली देवी, मीनू धीमान आदि मौजूद रही।

उधर, मंत्री अनिल विज का हाल जानने पहुंचे गायक राजू वडाली ने उनकी शान में गीत गुनगुनाया ‘धाकड़ फैसले लेवे जो म्हारे हरियाणे में….”। मंत्री अनिल विज से रेजीमेंट बाजार गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान ब्रह्मजीत सिंह खालसा, किरपनविंद्र सिंह सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे। इसी प्रकार देर शाम तक प्रदेशभर से मंत्री अनिल विज को चाहने वाले लोगों का तांता उनके आवास पर लगा रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments