HomeSportविराट आरसीबी के सबसे बड़े स्टार बने रहेंगे : बोबाट

विराट आरसीबी के सबसे बड़े स्टार बने रहेंगे : बोबाट

बेंगलुरु । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने कहा है कि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर सराहना करते हुए कहा है कि वह हमेशा ही टीम के लिए सबसे बड़े स्टार रहेंगे क्योंकि उन्होंने अपने करियर का पूरा समय आरसीबी के साथ ही बिताया है। जिस प्रकार से वह पिछले कई साल से समर्पित होकर टीम की ओर से खेले रहे है, ऐसा काफी कम देखा गया है। इसलिए हमें उनके लिए एक जीत दर्ज करने वाली टीम बनानी है। आरसीबी आईपीएल में अभी मौजूदा चैंपियन है और उसका लक्ष्य इस बार भी खिताब जीतना रहेगा।

टीम ने पिछले सत्र में 18 साल के बाद अपना पहला आईपीएल खिताब रजत पाटीदार की कप्तानी में जीता था। जिसके बाद विराट काफी भावुक हो गये थे क्योंकि लंबे समय तक वह कप्तानी करने के बाद भी वह टीम को खिताब नहीं जिता पाये थे।बाट ने कहा, ‘विराट हमेशा इस टीम के आईकन रहेंगे। वह लीग की ओर से किसे शानदार प्रदर्शन के लिए इस सम्मान के अधिकारी हैं। उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है पिछले सत्र मैं उनके आंकड़े देख रहा था जब वह करीब 9000 रन तक पहुंच गए थे और वो भी 18 साल तक केवल एक ही टीम की जर्सी पहनकर। इस प्रकार उन्होंने प्रत्येक सत्र में करीब 500 रन बनाये हैं।’

बोबाट ने कहा, ‘यह इैरानी की बात है। सात साल तक कुछ खिलाड़ी 500 रन एक सत्र में बनाकर भी फूले नहीं समाते हैं जबकि विराट ने प्रत्येक सत्र में 500 रन बनाये हैं। यह अपने आप में हैरान करने वाली बात है।कोहली ने सला 2008 से आरसीबी के लिए खेलते हुए 8 शतक भी लगाये हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साल 2016 में उन्होंने एक ही सत्र में 973 रन बनाये थे। बोबाट ने कहा, ‘ वह एंडी फ्लावर के साथ मिलकर उनके लिए एक एक ऐसे टीम बनाना चाहते हैं जो इस बार भी जीते क्योंकि विराट अपने करियर के उस दौर में हैं, जहां वह लगातार जीत चाहते हैं।’उन्होंने कहा कि टीम इस बार भी विराट के लिए खिताब जीतने के इरादे से आक्रामक क्रिकेट खेलेगी। टीम का लक्ष्य लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर ये दिखाना होगा कि पिछली बार उसकी जीत कोई तुक्का नहीं थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments