HomeHaryanaहरियाणा से राज्यसभा के लिए तीसरे उम्मीदवार सतीश नांदल ने भरा नामांकन

हरियाणा से राज्यसभा के लिए तीसरे उम्मीदवार सतीश नांदल ने भरा नामांकन

चंडीगढ़। हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुनकर जाने वाले सदस्य को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध के बाद अब तीसरे उम्मीदवार के रूप में सतीष नांदल ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है।भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया ने विधानसभा भवन पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके साथ मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

उन्होंने भी विधानसभा भवन में नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस विधायक मौजूद रहे। नामांकन से पहले उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में अपना पर्चा भरा और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।इस बीच रोहतक के बोहर गांव निवासी सतीश नांदल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरा है।

वे दोपहर करीब दो बजे निर्दलीय विधायक सावित्रि, देवेन्दर कड्यान और राजेश जून के साथ विधानसभा पहुंचे। नामांकन से पहले सतीश नांदल ने मीडिया से कहा कि उनके साथी विधायकों की सोच थी कि चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार भी होना चाहिए, इसलिए उन्होंने पर्चा दाखिल किया है। तीन उम्मीदवारों के मैदान में आने से राज्यसभा चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होने के आसार बन गए हैं। हालांकि कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध ने दावा किया है कि पार्टी के सभी 37 विधायक उनके साथ हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments