HomeNationalअसम में कांग्रेस को करारा झटका, तीन विधायक भाजपा में शामिल

असम में कांग्रेस को करारा झटका, तीन विधायक भाजपा में शामिल

डिसपुर। असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा करारा झटका लगा है। दरअसल कांग्रेस के तीन मौजूदा विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, शशिकांत दास और बसंत दास ने गुरुवार को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।इन नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व संयुक्त सचिव पीबी कलिता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व महासचिव कनकन नाथ भी भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ये तीनों विधायक पिछले लगभग दो वर्षों से राज्य सरकार का समर्थन कर रहे थे। अब उन्होंने बिना किसी शर्त के औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ले ली है। विधानसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे भाजपा की स्थिति और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments