HomeNationalबाढ़ पीड़ित राज्यों को मिलेगी बड़ी राहत, प्रधानमंत्री मोदी लेंगे हर एक...

बाढ़ पीड़ित राज्यों को मिलेगी बड़ी राहत, प्रधानमंत्री मोदी लेंगे हर एक प्रदेश का जायजा

नई दिल्ली। देश कई राज्यों में बारिश का जमकर कहर बरसा है। लोगों के घर मवेशी और फसलें सब कुछ चौपट हो गया है। पंजाब,उत्तराखंड और हिमाचल जैसे कई राज्य हैं जहां भारी नुकसान हुआ है। कहां कितना नुकसान हुआ है इसका जायजा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि राज्यों को कोई बड़ी राहत का ऐलान हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में लगातार बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं ने अब तक 500 से अधिक लोगों की जान ले ली है। वहीं, बीते दो दिनों में हुए ताजा भूस्खलनों, अचानक आई बाढ़, और मकानों के ढहने से दर्जनों लोगों की मौत हुई है।

जम्मू में बाढ़ और भूस्खलन ने कई गांवों को प्रभावित किया है। बचाव के लिए सेना की मदद ली जा रही है। पंजाब में नदियों के उफान से कई जिलों में पानी भर गया है, खासकर रोपड़, होशियारपुर और फिरोजपुर जैसे इलाके अधिक प्रभावित हैं। हरियाणा के यमुनानगर, करनाल और पानीपत जिलों में खेत जलमग्न हो चुके हैं, और फसलें नष्ट हो गई हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान पर दुख व्यक्त कर चुके हैं उन्होंने मन की बात में इसका जिक्र किया और ये भी कहा कि राहत कार्यों में जुटी टीमें पूरी ताकत से बचाव कार्य कर रहीं हैं।

हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।कई इलाकों में राहत और बचाव कार्य अब भी जारी हैं। एनडीआरएफ और स्थानीय एजेंसियां जुटी हुई हैं। कई राज्यों की सड़कों का जाल टूट गया है, गांव के गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। सैकड़ों मकान और भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं खासकर मंडी, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिलों में नुकसान भारी है। वहीं शिमला, मनाली जैसे इलाकों में होटल खाली हैं और हजारों पर्यटक समय से पहले लौट गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की है और कहा है कि राज्य दशकों की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments