HomeHaryanaसरकार प्रदेश में अत्यधिक बारिश के चलते उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर...

सरकार प्रदेश में अत्यधिक बारिश के चलते उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है –  मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ – हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ रूपी समस्या से मिलकर निपटना होगा। इसके लिए हरियाणा, पंजाब के साथ है। पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।मुख्यमंत्री आज यहाँ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में बाढ़ की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बारिश के बाद बनी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार किसानों के हित को लेकर गंभीर है, पहले भी सरकार की तरफ से किसानों को मुआवजा दिया गया था। इस बार भी प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों के साथ है। प्रभावित किसानों के लिए ई—क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। पोर्टल के जरिये प्रदेश के 2897 गांवों के 1,69,738 किसानों ने 9 लाख 96 हजार एकड़ से ज्यादा के लिए पंजीकरण करवाया है, वेरिफिकेशन के बाद इसके संबंध में अगली कार्रवाई होगी।

कांग्रेस जमीन तलाशने की कोशिश में – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक रूप से कांग्रेस के पाँव के नीचे से जमीन खिसक चुकी है। इसलिए पहले ईवीएम पर सवाल उठाये, फिर संविधान और लोकतंत्र खतरे में है की बाते की गई और अब वोट चोरी के बयान दे रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में खाली जेब दिखाते हुए वोट चोरी की बात करते है, लेकिन सच यह है कि जेब तो कांग्रेस की इनके खुद के कारनामों से खाली हुई है। जनता इनकी हकीकत जान चुकी है, आज कांग्रेस साफ और मुद्दा विहिन हो चुकी हैं, जो अब अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने जितने भी जनहितैषी फैंसले लिए है उनमें से एक की भी कांग्रेस या इंडी गठबंधन ने तारीफ नहीं की है। इससे इनकी सोच का पता चलता है।

12 लाख तक का रिबेट और अब जीएसटी में बदलाव जनहितैषी – मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब हितैषी कई फैसले लिए गए है। केंद्रीय बजट में 12 लाख तक की इनकम स्लैब पर टैक्स में रिबेट दी गई है, और अब जीएसटी की स्लैब में बदलाव करते हुए आमजन को बड़ी राहत दी गई है। गरीब और आमजन को राहत देने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार काम कर रही है। नये जीएसटी स्लैब से हर वर्ग को राहत मिली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनय प्रताप सिंह, सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments