HomeNationalPM मोदी ने हिमाचल और पंजाब में बाढग़्रस्त इलाकों का किया हवाई...

PM मोदी ने हिमाचल और पंजाब में बाढग़्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के बाद पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वह गुरदासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम से बातचीत की। इसके बाद मंत्रियों और अधिकारियों से मीटिंग की। उन्होंने पंजाब को 1600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। इससे पहले पीएमने हेलिकॉप्टर से कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद कांगड़ा में आपदा को लेकर एक बैठक की, जिसमें अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हें नुकसान की जानकारी दी। पीएम ने हिमाचल प्रदेश को 1500 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के बाद पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। वह गुरदासपुर पहुंच गए हैं। यहां वह बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले। इसके बाद समीक्षा मीटिंग हुई, जिसमें पंजाब के चीफ सक्रेटरी ने बाढ़ संबंधी रिपोर्ट पेश की। पंजाब की आप सरकार ने केंद्र से 80 हजार करोड़ रुपए की मांग की है। इससे पहले पीएम ने हेलिकॉप्टर से कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद कांगड़ा में आपदा को लेकर एक बैठक की, जिसमें अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हें नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया।

पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मीटिंग में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी बैठक में मौजूद रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मंडी, कुल्लू और चंबा जिले के 18 प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी आपबीती सुनी। उन्होंने एक साल की नितिका से भी मुलाकात की, जिसके माता, पिता और दादी की 30 जून को मंडी में बादल फटने से आई बाढ़ में मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री ने नितिका को पहले टॉफी दी और फिर उसे गोद में उठा लिया। इससे पहले, 5 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीडि़तों से मुलाकात की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments