HomeNationalपंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से फोर्टिस अस्पताल में...

पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से फोर्टिस अस्पताल में की मुलाकात

एस.ए.एस. नगर : पंजाब के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया आज फोर्टिस अस्पताल पहुँचे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की ओर से मुख्यमंत्री को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं। मीडिया से बातचीत में राज्यपाल कटारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कल विस्तृत ब्रीफिंग के दौरान मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में कई बार जानकारी ली।

राज्यपाल कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की सेहत पहले से बेहतर हैफिर भी उन्होंने सलाह दी कि एक-दो दिन और अस्पताल में रुककर पूर्ण विश्राम करेंताकि पूरी तरह स्वस्थ हो सकें। उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पंजाब के लिए घोषित ₹1600 करोड़ की सहायता केवल एक प्रारंभिक राशि है। विस्तृत आकलन (असेसमेंट) के बाद किसानोंमकान मालिकों तथा पशुपालकों को अधिकतम मदद दी जाएगी। राज्यपाल की इस भेंट के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ामुख्य सचिव  के.ए.पी. सिन्हा और पुलिस महानिदेशक गौरव यादव भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments