HomeNational दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पहाड़ों पर अभी नहीं थमेगी बारिश

 दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पहाड़ों पर अभी नहीं थमेगी बारिश

नई दिल्ली । दिल्ली में अगले पांच दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में दिल्ली वालों को अभी गर्मी से और जूझना पड़ सकता है। वहीं पहाड़ी राज्यों पर बारिश आफत बनकर बरस रही है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी बादल फटने की घटना हुई। अब मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में दो दिन से ज्यादातर इलाकों में धूप निकल रही है, जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

अब आगे भी मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में अगले 5 दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 20 से 25 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है। 20 से 22 सितंबर के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो पहाड़ों पर कुदरत का कहर बरस रहा है। मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश से लेकर, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के निचार में शुक्रवार को भी बादल फटने से तबाही मच गई। पानी के तेज बहाव ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इलाके के कुछ मकानों को भी भारी क्षति पहुंची। हिमाचल के चंबा, किन्नौर, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, ऊना में 20 सितंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड के अल्मोड़ा, हल्द्वानी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर, लैंसडौन, देहरादून और चंपावत में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments