चंडीगढ़ – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दशहरे के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
यह पर्व युग-युग से हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं से हमें जोड़ता रहा है। नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाएं।



