HomeNationalपीएम मोदी-सुखबीर बादल की मुलाकात : पंजाब में दोबारा अकाली-भाजपा गठजोड़ के...

पीएम मोदी-सुखबीर बादल की मुलाकात : पंजाब में दोबारा अकाली-भाजपा गठजोड़ के संकेत

चंडीगढ । शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे और पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद अकाली दल और भाजपा गठबंधन की चर्चा होने लगी है। पंजाब विधानसभा चुनाव में तकरीबन चार-पांच महीने का टाइम बचा है। माना जा रहा है कि दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की मुलाकात के बाद अब गठबंधन फाइनल हो सकता है।

अकाली-भाजपा ने मिलकर 3 बार सरकार बनाई – पंजाब में अकाली दल और भाजपा का गठबंधन वर्ष 1996 में हुआ और तकरीबन 25 साल चला। ये पंजाब की सियासत के सबसे सफल सियासी गठजोड़ों में से एक रहा। दोनों पार्टियों ने गठबंधन के महज एक साल बाद वर्ष 1997 में पहली गठबंधन सरकार बनाई। दोनों पार्टियों को 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत मिला। पंजाब के पूर्व सीएम और सुखबीर बादल के पिता स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल अकाली-भाजपा गठबंधन को नोंह-मास के रिश्ते जैसा बताया करते थे। पंजाबी के इस मुहावरे का अर्थ होता है- अंगुली के नाखून और स्किन की तरह आपस में जुड़ा होना यानि ऐसा संबंध जिसे कभी अलग नहीं किया जा सकता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments