HomePunjabपरिवहन विभाग ने दो वर्षों में 27,500 चालकों को दिया गया प्रशिक्षण...

परिवहन विभाग ने दो वर्षों में 27,500 चालकों को दिया गया प्रशिक्षण : लालजीत सिंह भुल्लर

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शुरू किया गया क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (आर.डी.टी.सी.) मलेरकोटला अब राज्य के ड्राइविंग क्षेत्र में एक नई क्रांति का कारण बन रहा है। यह केंद्र सुरक्षा के प्रति जागरूक और कुशल चालकों की नई पीढ़ी तैयार कर रहा है। पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मलेरकोटला में स्थापित यह केंद्र न केवल युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि सडक़ों को और अधिक सुरक्षित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मात्र दो वर्षों से भी कम समय में यहां 27,500 चालकों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि यह केंद्र जून 2023 में पंजाब परिवहन विभाग और अशोक लीलैंड लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया था और तब से लगातार अपनी सेवाएँ प्रदान करते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को ड्राइविंग का विशेष प्रशिक्षण देकर वाणिज्यिक वाहन चालकों की कमी को पूरा किया गया है।स. भुल्लर ने कहा कि यह प्रयास युवाओं को सशक्त बनाने और उनके रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि सुव्यवस्थित और पेशेवर प्रशिक्षण से सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और सडक़ हादसों में कमी आती है। इसके अलावा, प्रशिक्षित चालक यातायात नियमों का पालन करने में और अधिक जिम्मेदार सिद्ध होते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मलेरकोटला का यह प्रशिक्षण केंद्र केवल ड्राइविंग कौशल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है कि पंजाब सरकार चालकों की सामाजिक स्थिति को ऊँचा उठाने, सडक़ सुरक्षा को प्रोत्साहित करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments