नई दिल्ली। ई20 पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी। नरेंद्र कुमार गोस्वामी ने सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका दायर की है। जिसमें कहा गया है कि, पेट्रोल पंप के नॉजिल पर यह स्पष्ट तौर पर लिखा होना चाहिए कि, पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग की मात्रा कितनी है। सुप्रीम कोर्ट इसी याचिका की सुनवाई करेगा। अदालत की 31 अगस्त की कॉज लिस्ट के मुताबिक, मामला जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच के सामने पेश किया जाएगा।
मामला यहीं खत्म नहीं होता। याचिका में सरकार से यह भी पूछा गया है कि देश में चल रही हर कार और बाइक ई20 के लिए कितनी तैयार है और अगर नहीं है, तो उसके मालिक के लिए क्या विकल्प है। याचिका में मांग की गई है कि देश के हर पेट्रोल पंप पर डिस्पेंसिंग नोजल पर साफ-साफ बताया जाए कि पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा कितनी है।



