HomeHaryanaहरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर

शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में हत्याकांड के दो कथित शूटरों सुमित (24) और मोहित (22) को मार गिराया। दोनों सोनीपत, हरियाणा के रहने वाले थे और उन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों के बीच करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने के बाद पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शामली के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया, कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी बाइक से शामली से सोनीपत की तरफ भागने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। मुठभेड़ में एसओजी के कॉन्स्टेबल हरविंदर और प्रदीप भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों पर दर्ज थे कई मुकदमे – पुलिस के अनुसार, सुमित और मोहित ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अंकित बालियान की हत्या की थी। सुमित पर एक और मोहित पर 15 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने मौके से आरोपियों के पास से हथियार और बाइक बरामद की है। हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपी सत्यम और आर्यन अभी फरार हैं। यहां 32 वर्षीय अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली में हत्या कर दी गई थी। वह जिम से बाहर निकले ही थे कि हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ करीब 18 राउंड फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल अंकित को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments