HomeNationalदर्दनाक हादसा: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 लोगों की मौत

कौशांबी। कौशांबी के मोहम्मदपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में करीब 5 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए। जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा ने 5 मौतों की पुष्टि की है। प्रयागराज-कौशांबी सीमा पर पिपरी व पूरामुफ्ती थाना क्षेत्रों में हुई घटना से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया और कई मकान इसकी चपेट में आ गए।सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और एम्बुलेंस के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विस्फोट के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है और पुलिस इसकी गहन जांच में जुटी है। फैक्ट्री की वैधता और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है कि पटाखों के निर्माण व भंडारण के लिए वैध अनुमति और जरूरी सुरक्षा इंतजाम थे या नहीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनौरी में बस्ती से कुछ दूर एक मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे, जहां अचानक धुआं उठने के बाद धमाका हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने राहत व उपचार कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments