HomeNationalहिमाचल हाईकोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश

हिमाचल हाईकोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिली है। शिमला स्थित लोक भवन में आयोजित गरिमापूर्ण संवैधानिक समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तथा भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवालिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। तीनों न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण के साथ प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा है।

समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, वरिष्ठ न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।इस अवसर पर नवनियुक्त न्यायाधीशों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई गई कि वे अपने ज्ञान, अनुभव और निष्पक्ष निर्णयों के माध्यम से न्याय व्यवस्था की गरिमा को और ऊंचा उठाएंगे तथा प्रदेश की जनता को निष्पक्ष और त्वरित न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। न्यायपालिका लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है और नए न्यायाधीशों के पदभार संभालने से हिमाचल प्रदेश में न्यायिक कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments