HomeNational पंजाब पुलिस ने 561 ग्राम हेरोइन और 1.1 किलोग्राम अफीम समेत 67...

 पंजाब पुलिस ने 561 ग्राम हेरोइन और 1.1 किलोग्राम अफीम समेत 67 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राज्य से नशे का पूरी तरह खात्मा करने के लिए चलाए जा रहे “नशे के खिलाफ युद्ध” के 232वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज 306 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्यभर में 58 एफआईआर दर्ज कर 67 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह 232 दिनों में अब तक कुल 33,500 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इन छापों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 561 ग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम, 1229 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 6360 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप समिति का गठन भी किया है।इस ऑपरेशन के दौरान 57 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 306 स्थानों पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 332 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।यह उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, डि-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की है। इस रणनीति के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 23 व्यक्तियों को नशा छोडऩे और पुनर्वास उपचार लेने के लिए तैयार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments