HomeNationalत्योहारों पर यूपी से दिल्ली-पंजाब के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

त्योहारों पर यूपी से दिल्ली-पंजाब के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

नई दिल्ली। आगामी दशहरा और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से दिल्ली, चंडीगढ़ और फिरोजपुर के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये सेवाएं साप्ताहिक होंगी और अक्टूबर तथा नवंबर के दौरान संचालित की जाएंगी, जिससे लाखों यात्रियों को त्योहारों पर अपनों के बीच पहुंचने में आसानी होगी।ट्रेन संख्या 04213/04214 अयोध्या कैंट – दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस – अयोध्या कैंट (द्वि-साप्ताहिक) 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक (गुरुवार और रविवार) अयोध्या कैंट से तथा 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक (शुक्रवार और सोमवार) आनंद विहार से कुल 18 फेरों के लिए चलेगी।

यह ट्रेन अयोध्या कैंट से शाम 18:20 बजे चलकर रात 20:45 बजे लखनऊ और अगली सुबह 06:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से सुबह 09:00 बजे चलकर शाम 18:20 बजे लखनऊ और रात 22:00 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। इसके प्रमुख ठहराव बाराबंकी, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ और गाजियाबाद स्टेशन होंगे। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04227/04228 वाराणसी – चंडीगढ़ – वाराणसी आरक्षित स्पेशल (द्वि-साप्ताहिक) वाराणसी से 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक (गुरुवार और रविवार) और चंडीगढ़ से 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलाई जाएगी।

वाराणसी-दिल्ली रूट पर ट्रेन संख्या 04209/04210 वाराणसी-दिल्ली-वाराणसी आरक्षित स्पेशल ट्रेन वाराणसी से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक (शुक्रवार, सोमवार, बुधवार) और दिल्ली से 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक (शनिवार, मंगलवार, गुरुवार) कुल 25 फेरों के लिए चलेगी।यह ट्रेन वाराणसी से रात 22:15 बजे चलकर तड़के 03:30 बजे लखनऊ और दोपहर 13:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली से शाम 18:50 बजे चलकर तड़के 03:50 बजे लखनऊ और सुबह 09:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस ट्रेन के प्रमुख ठहराव मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद स्टेशन होंगे।एक तरफ जहां यात्रियों को त्योहारों पर घर जाने की सहूलियत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर कुछ महत्वपूर्ण रेलखंडों पर मरम्मत और निर्माण कार्यों के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

दानापुर रेल मंडल में राजेन्द्र पुल, हाथीदाह जंक्शन और रामपुर डुमरा स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्यों के साथ-साथ दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी स्टेशनों के बीच दोहरीकृत लाइन पर नए पुल के निर्माण के कारण ब्लॉक रहेगा। इसके चलते कई ट्रेनें निरस्त, मार्ग परिवर्तित या शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी। उदाहरण के लिए, 24 सितंबर को 05060 लालकुआं-कोलकाता और 26 सितंबर को 05059 कोलकाता-लालकुआं एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। वहीं, 1 से 4 अक्टूबर तक 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस और 1 से 5 अक्टूबर तक 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस भी रद्द की गई हैं। कुछ ट्रेनें, जैसे 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस और 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 22 सितंबर से मुंगेर-बरौनी मार्ग से परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments