HomePunjabविजीलेंस ब्यूरो ने 20,000 रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथों...

विजीलेंस ब्यूरो ने 20,000 रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथों काबू किया

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बी.डी.पी.ओ. कार्यालय भूनरहेड़ी, जिला पटियाला में तैनात पंचायत सचिव गुरजंट सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव भटियां, जिला पटियाला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत ने एक स्थानीय धर्मशाला और कम्युनिटी हॉल की मरम्मत एवं निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किए थे। इन प्रस्तावों पर आगे की कार्रवाई तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत सचिव गुरजंट सिंह ने 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। आरोपी पंचायत सचिव ने बताया था कि रिश्वत की इस राशि में से एक हिस्सा प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए ग्राम पंचायत के पंचों में बांटा जाएगा।

रिश्वत देने के इच्छुक न होने पर शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो पटियाला से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पंचायत सचिव को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments