HomeNationalगोवा में आप और जीएफपी गठबंधन का ऐलान : केजरीवाल बोले- लोगों...

गोवा में आप और जीएफपी गठबंधन का ऐलान : केजरीवाल बोले- लोगों को देंगे तीसरा विकल्प, ‘गोवा फर्स्ट’ नाम से गठबंधन

नई दिल्ली । 2027 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने राज्य की क्षेत्रीय पार्टी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गठबंधन की घोषणा करते हुए इसका नाम ‘गोवा फर्स्ट’ रखा। उन्होंने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य गोवा की जनता को एक राजनीतिक विकल्प उपलब्ध कराना है।केजरीवाल ने कहा कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर इस गठबंधन की घोषणा करना शुभ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से गोवा के लोगों के सामने मुख्य रूप से कांग्रेस और भाजपा के बीच ही विकल्प रहा है।

उनके मुताबिक, 2017 में भाजपा से नाराज लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया था, लेकिन बाद में कांग्रेस के विधायकों के भाजपा में जाने से राज्य में फिर भाजपा की सरकार बनी। केजरीवाल ने 2022 के चुनाव का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया, लेकिन कांग्रेस के विधायकों के समर्थन से भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां चुनाव के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ बोलती हैं, लेकिन बाद में सरकार बनाने के लिए साथ आ जाती हैं। उन्होंने इसे गोवा की जनता के साथ धोखा बताया।

2017 में जीएफपी ने जीती थीं तीन सीटें – गोवा फॉरवर्ड पार्टी का नेतृत्व विजय सरदेसाई करते हैं। पार्टी की स्थापना 25 जनवरी 2016 को हुई थी और उसका चुनाव चिह्न नारियल है। 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में जीएफपी ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से तीन पर उसे जीत मिली थी। पार्टी को उस समय भाजपा की सरकार बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पार्टियों में माना गया था। केजरीवाल ने कहा कि ‘गोवा फर्स्ट’ गठबंधन राज्य के लोगों के सामने कांग्रेस और भाजपा से अलग विकल्प पेश करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments