HomeNationalPM मोदी के जन्मदिन पर आर्शीवाद का दीया जलाने की भाजपा अध्यक्ष...

PM मोदी के जन्मदिन पर आर्शीवाद का दीया जलाने की भाजपा अध्यक्ष की अपील

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोगों से अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। भाजपा इस मौके को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही है और पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी, जिसमें जनभागीदारी और कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित कार्यक्रम कराएं जाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि ‘जनसेवा से देशसेवा’ प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का मूल ध्येय रहा है और उनके नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने लोगों से शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच दीया जलाकर प्रधानमंत्री मोदी की निरंतर सफलता और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। नवीन ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना कर कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए नई नीतियां बनाईं और आम लोगों के जीवन में बदलाव लाए।

कोविड महामारी के दौरान भारत का टीकाकरण अभियान एक वैश्विक मिसाल बना, जिसने देश की आत्मनिर्भरता को दिखाया। उन्होंने युवाओं के लिए स्टार्टअप पहलों, महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं और देश से नक्सलवाद व आतंकवाद को खत्म करने के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला, जिससे सीमाएं सुरक्षित हुईं और नागरिकों में आत्मविश्वास बढ़ा। नवीन ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में देश की महिलाएं अपने अधिकार प्राप्त करेंगी और 2047 तक ‘विकसित भारत’ का जो सामूहिक संकल्प है, उस पूरा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments