HomeSportदेश में ही होगी IPL 2027 की मिनी-नीलामी : बीसीसीआई

देश में ही होगी IPL 2027 की मिनी-नीलामी : बीसीसीआई

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि साल 2027 आईपीएल के लिए मिनी नीलामी भारत में ही होगी। बीसीसीआई ने यह फैसला आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया। पिछले कुछ साल में दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में नीलामी रखी गयी थी। गवर्निंग काउंसिल ने कहा है कि कि यह एक मिनी-ऑक्शन होगा, जिसे देश में ही आयोजित करना अधिक बेहतर है। इससे फ्रैंचाइजी अपने प्रतिनिधियों को विदेशी स्थानों पर ले जाने में आने वाली लॉजिस्टिकल परेशानियों से भी बच जाएगी।बीसीसीआई के सदस्यों ने पिछले साल अबू धाबी में आयोजित नीलामी के दौरान इन चुनौतियों पर गंभीरता से विचार किया, जिसके बाद मिनी-ऑक्शन के लिए भारत के किसी शहर को चुनने पर सहमति बनी।

इससे पहले साल 2023 में नीलामी कोच्चि में हुई थी, जिसके बाद ये ही ये विदेश में हुई है।नीलामी किस शहर में होगी,इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। इस संबंध में फैसला फ्रैंचाइजी और उनके प्रतिनिधिमंडलों के लिए पर्याप्त होटल और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता पर निर्भर रहेगा। ऐसे में बीसीसीआई के सामने सबसे बड़ी चुनौती अक्टूबर से दिसंबर के बीच पड़ने वाला शादी का सीजन है, जब कई भारतीय शहरों में फाइव-स्टार होटलों की मांग चरम पर होती है। नीलामी के सफल आयोजन के लिए बोर्ड को 100 से अधिक कमरों की आवश्यकता होगी ताकि फ्रैंचाइजी, उनके प्रतिनिधियों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों के लिए पर्याप्त ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

वहीं आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। इस विषय पर फैसले के लिए लगभग एक महीने बाद काउंसिल की एक और बैठक होने की संभावना है। वहीं ज्यादातर फ्रैंचाइजी इस नियम के खिलाफ प्रतीत होती हैं और इसे हटाने के पक्ष में हैं। हालांकि, कुछ टीमों का मानना है कि इस नियम को कम से कम एक और सत्र तक जारी रखा जाना चाहिए। उनका तर्क है कि उन्होंने अपनी वर्तमान टीमों का निर्माण इसी व्यवस्था को ध्यान में रखकर किया है, और नियम को अचानक हटाना उनके टीम संतुलन को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, वे अगले साल तक इस फैसले को टालने पर जोर दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments