HomeHaryanaऊर्जा मंत्री अनिल विज एमईएस ठेकेदार की मनमानी पर भड़के, श्रम विभाग को...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज एमईएस ठेकेदार की मनमानी पर भड़के, श्रम विभाग को जांच कर एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश

चण्डीगढ –  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसमस्याओं को सुनते हुए कार्रवाई नहीं करने वाले कई अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि जो शिकायत आज उनके सामने आई है उनका समाधान अगले सप्ताह जनसुनवाई से पहले हो जाना चाहिए। आज की जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज को एमईएस में ठेकेदारी के तहत काम करने वाले कई युवाओं ने सामूहिक शिकायत देते हुए बताया कि ठेकेदार द्वारा उन्हें पहले वेतन दिया जाता था, मगर वेतन में से 8 हजार रुपए ठेकेदार वापस ले लेता था और अब ठेकेदार द्वारा बीते दो माह से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए श्रम विभाग के अधिकारियों को मामले में त्वरित जांच करने और दोषी के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए।

 बिजली कर्मियों ने मंत्री अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए- जनसुनवाई के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष राय मार्केट स्थित बिजली केंद्र के कर्मियों ने अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए। मंत्री विज कर्मचारियों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने कर्मचारियों की बात सुनी। कर्मचारियों ने मांग रखी कि राय मार्केट बिजली केंद्र के भवन को नया बनाया जाए, कर्मचारियों की बात अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि मंत्री विज ने तुरंत इस कार्य की मंजूरी दी और स्टाफ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष रेलवे रोड अम्बाला शहर से आई महिला ने शिकायत देते हुए कहा कि बिजली विभाग द्वारा उनका बिजली बिल 1.17 लाख रुपए भेजा गया है जबकि उन्होंने यह मकान कुछ समय पहले ही खरीदा था। महिला ने कहा कि बिजली अधिकारियों ने उनकी न सुनते हुए उनकी बिजली सप्लाई काट दी। विज ने इस मामले में बिजली अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मामले में जांच करने और रात तक बिजली सप्लाई पुनः चालू करने के निर्देश दिए और रिकवरी करने के संबंध में जांच की जाएं।

 अम्बाला छावनी के ब्राह्मण माजरा में कब्जे की शिकायत पर बीडीपीओ को लगाई फटकार, एसडीएम को जांच के निर्देश-ऊर्जा मंत्री अनिल विज को ब्राह्मण माजरा निवासी युवक ने शिकायत देते हुए कहा कि गांव में कुछ लोगों द्वारा फिरनी नजायज कब्जा कर वहां पर निर्माण कर लिया गया है। इस मामले में उन्होंने निर्माण से पहले ही बीडीपीओ को शिकायत दी थी, लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया। मामले में मंत्री अनिल विज ने बीडीपीओ को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि “गांव में कब्जा हो रहा था तो तुम क्या कार्रवाई कर रहे थे”, मंत्री विज ने मामले में कैंट एसडीएम को मामले में जांच कर दोषी पाए जाने वाले कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

 दुकान में बिजली मीटर नहीं लगने पर कुरुक्षेत्र एसई को कार्रवाई के निर्देश दिए-ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शाहबाद से आई महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने एक दुकान खरीदी थी जिसमें पहले बिजली मीटर नहीं लगा था, उन्होंने मीटर के लिए अप्लाई किया तो बिजली विभाग ने कहा कि इस प्रापर्टी पर डेढ़ लाख रुपए बिजली बिल बकाया है। महिला ने कहा कि इस दुकान में पहले कभी मीटर नहीं लगा, मगर विभाग से प्रापर्टी पर गलत बिजली बिल बना दिया। मंत्री अनिल विज ने कुरुक्षेत्र बिजली निगम एसई को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

 मीटर शिफ्ट नहीं करने पर अम्बाला एसई को मंत्री विज ने लगाई फटकार-गांव बालापुर से आए युवक ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए कहा कि उनकी गली संकरी होने के वजह से वहां बिजली के पोल और मीटर लगे थे। मगर शिकायत करने पर बिजली विभाग से पोल शिफ्ट कर लिए, मगर मीटर शिफ्ट नहीं किए। अब गली से गुजरने वाली ट्रालियां मीटर को तोड़ रही है जिससे नुक्सान हो रहा है। उनका आरोप था कि शिकायत करने के बावजूद भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मंत्री अनिल विज ने बिजली निगम एसई को मामले में कड़ी फटकार लगाई और तुरंत मीटर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

 ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी विधानसभा के सभी गांव में गोहर पक्के करने के निर्देश दिए-ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जनसुनवाई के दौरान नगर परिषद अम्बाला सदर के अधीन आने वाले सभी गांवों के गोहरों को पक्का करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नप अधिकारियों से कहा कि गोहर को पक्का करने के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार किया जाए। इससे पहले बोह से आई महिला ने गोहर को पक्का करने की मांग मंत्री अनिल विज के समक्ष रखी थी।

 मंत्री अनिल विज ने टांगरी नदी बांध रोड पर रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए-ऊर्जा मंत्री अनिल विज को रामगढ़ माजरा निवासी लोगों ने शिकायत देते हुए बताया कि कुछ दिनों से रात्रि के समय शरारती तत्वा बांध रोड पर पत्थर लगाकर लोगों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री अनिल विज ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए मौके पर ही महेशनगर एसएचओ रोड पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, वहीं उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को बांध रोड पर स्ट्रीट लाईट लगाने के भी निर्देश दिए।इधर, जनसुनवाई के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए विज ने कहा कि जनसुनवाई में लोगों द्वारा जो शिकायतें आई उनका मौके पर ही निर्णय कर संबंधित अधिकारियों को अगले सप्ताह तक बताने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके विभाग से संबंधित किसी को दिक्कत होगी तो कोई भी उन्हें शिकायत देता है। वहीं आज जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार भी पहुंचे जहां उन्होंने मंत्री श्री अनिल विज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, डीएसपी विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 इन शिकायतों पर भी ऊर्जा मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए-जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज को कलरहेड़ी निवासी व्यक्ति ने फिरनी पर कब्जा करने, सरसेहड़ी निवासी युवक ने पार्क में गंदगी होने, लालकुर्ती निवासी व्यक्ति ने उसका प्रापर्टी टैक्स नगर परिषद द्वारा जमा नहीं करने, ठरवा माजरी निवासी किसान द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन दिलाने, हिसार निवासी व्यक्ति ने उसके नाम से झूठा शपथपत्र देकर उसी का मीटर उतरवाने, टुंडला निवासी लोगों ने 10वीं तक के सरकारी स्कूल को 12वीं तक करने, टुंडला निवासी व्यक्ति ने गली का रास्ता बंद होने, दयालबाग निवासी महिला ने पड़ोसी द्वारा उसे तंग करने व अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज से संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

 स्मृति ईरानी एक कुशल रणनीतिज्ञ, उनके हरियाणा प्रभारी बनने से संगठन व सरकार को लाभ मिलेगा – अनिल विज

स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी बनाए जाने से संबंधित प्रश्न पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्मृति ईरानी एक कुशल रणनीतिज्ञ हैं और उनके हरियाणा प्रभारी बनने से संगठन एवं सरकार को लाभ मिलेगा व सरकार और तेजी से आगे बढ़कर काम करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments