HomePunjab'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर...

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

चंडीगढ़-गैंगस्टरों के विरुद्ध निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 277वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 527 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त प्रदेश बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान—’गैंगस्टरों पर वार’— की शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस टीमें, ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के समन्वय से, पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चला रही हैं।

277वें दिन, पुलिस टीमों ने 223 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 80,458 हो गई है।इसके अतिरिक्त 175 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान दो फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।आम लोग, ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं और अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ 602वें दिन भी जारी रखा। आज 113 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 358 ग्राम हेरोइन, 1920 नशीली गोलियां और 3160 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 602 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 87,600 तक पहुंच गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 13 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments