HomeHaryanaहरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के...

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

 पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रहे उपस्थित

चंडीगढ़ – हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज यहाँ सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में पद की शपथ दिलाई। सतीश कुमार ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण तथा पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष  कुलतार सिंह संधवां की उपस्थिति में पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज यहाँ हरियाणा लोक भवन में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ़ फ्यूचर की प्रधान सचिव  अमनीत पी. कुमार, हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव पंकज, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. ए.एस. चावला, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह, हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा नवनियुक्त हरियाणा लोक सेवा आयोग अध्यक्ष सतीश कुमार के परिजन भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments