HomePunjabपंजाब सरकार बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने...

पंजाब सरकार बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़- मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी प्रतिबद्धता के तहत बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। यह जानकारी बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने यहां विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए दी। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) द्वारा बागवानी विकास अधिकारियों के पदों का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है और भर्ती से संबंधित आवश्यक अगली औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध होने से किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी और बागवानों को समय पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।मंत्री ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भर्ती से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं को बिना किसी देरी के पूरा किया जाए, ताकि चयनित उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र जारी किए जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले बैठक के दौरान अतिरिक्त सचिव बागवानी लतीफ अहमद और निदेशक बागवानी मनीष कुमार ने कैबिनेट मंत्री को विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों, जारी विकास कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी।मंत्री श्री भगत ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसानों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी देने के साथ-साथ इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments