HomePunjab‘गैंगस्टरां ते वार’: 10 महीनों में 85 हजार से अधिक व्यक्ति गिरफ्तार

‘गैंगस्टरां ते वार’: 10 महीनों में 85 हजार से अधिक व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़-‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 10 महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने राज्यभर में अब तक 1.67 लाख छापेमारी करके गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों सहित कुल 85,598 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने की थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के समन्वय से गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीण सिन्हा ने बताया कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 1,497 हथियार, 4,561 जिंदा कारतूस, 487 मैगजीन, 296 धारदार हथियार और 21 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।इसके अतिरिक्त 48,422 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि 19,749 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान शुरू होने से अब तक पुलिस टीमों ने 2,231 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।अभियान के 304वें दिन पुलिस टीमों ने 626 छापेमारी करके 249 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 256 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई और 11 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

विशेष डीजीपी ने कहा कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान इसी उत्साह और सक्रियता के साथ जारी रहेगा।लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा अपराधों और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी सूचना साझा की जा सकती है।इसी के साथ पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ 629वें दिन भी जारी रखा। आज 143 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 6.2 किलोग्राम हेरोइन, 2.5 किलोग्राम अफीम, 10 किलोग्राम भुक्की, 82 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 1.88 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही मात्र 629 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 94,085 हो गई है। नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 55 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए उपचार करवाने हेतु भी राजी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments