इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने छह अन्य कर्मचारी संगठनों और बेरोजगार यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ भी उनकी समस्याओं और मांगों पर चर्चा के लिए लगातार बैठकें कीं। इनमें 180 ईटीटी शिक्षक यूनियन, पंजाब; यूनाइटेड फिजिकल एजुकेशन पंजाब; होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवानिवृत्त), पंजाब; पंजाब एड्स कंट्रोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन; ईटीटी 2364 शिक्षक यूनियन, पंजाब और बेरोजगार सांझा मोर्चा पंजाब शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडलों ने सेवाओं और कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए अपने मांगपत्र सौंपे। इन मांगों में सेवानिवृत्त होमगार्ड कर्मचारियों के लिए पेंशन और मानदेय संबंधी लाभ; पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारियों के लिए अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करना, वेतन में वृद्धि और जोखिम भत्ता (रिस्क अलाउंस) देना तथा शिक्षा विभाग से संबंधित कर्मचारियों के लिए विशेष तबादलों के अवसर, नोटिस अवधि से छूट और वेतन में वृद्धि शामिल थीं।
सभी प्रतिनिधिमंडलों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए वित्त मंत्री ने उन्हें संबंधित मुद्दों की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया और भरोसा दिलाया कि सभी जायज मांगों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण और बेरोजगार युवाओं के लिए बेहतर अवसर पैदा करने के उद्देश्य से दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।बैठकों के दौरान बेरोजगार स्पेशल एजुकेटर फ्रंट पंजाब की ओर से लखवीर सिंह और सरबजीत सिंह; 180 ईटीटी शिक्षक यूनियन, पंजाब की ओर से कमल ठाकुर और सोहन लाल; यूनाइटेड फिजिकल एजुकेशन पंजाब की ओर से लखवीर सिंह; होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन, पंजाब की ओर से गुरदीप सिंह और हरमेशपाल सिंह; पंजाब एड्स कंट्रोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जसमेल सिंह और गुरजंट सिंह; ईटीटी 2364 शिक्षक यूनियन, पंजाब की ओर से समरजीत सिंह; जबकि बेरोजगार सांझा मोर्चा पंजाब की ओर से रमन मलोट, सुखविंदर ढिल्लवां, अमनदीप सेखा, संदीप मोफर, ललित पटियाला और गुरप्यार सिंह ने प्रतिनिधित्व किया।



