नई दिल्ली। अगर एक पीएनआर में छह लोगों का टिकट बुक हो और उसमें केवल एक का ही कंफर्म हो तो बचे हुए यात्रियों के लिए क्या नियम है? क्या वे कंफर्म टिकट वाले यात्री के साथ जा सकते हैं या उन्हें दूसरे कोच में जाना होगा या फिर जाने के लिए अधिकृत नहीं है। अगर एक पीएनआर में केवल एक कंफर्म होता है और यात्रियों का टिकट बुक है तो नियम के अनुसार सभी लोग सफर कर सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि आसपास के लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। क्योंकि सभी को केवल एक ही बर्थ में एडजस्ट करना होगा। हालांकि सामान्य तौर पर ऐसा कम ही होता है कि एक टिकट में केवल एक व्यक्ति का कंफर्म हो और बचे हुए पांच का वेटिंग ही रह जाए।
मौजूदा समय एक आरईआरसीटीसी के नियम के अनुसार पीएनआर में छह यात्रियों का टिकट बुक किया जा सकता है। उससे ज्यादा है तो दो बार अप्लाई करना होगा। अगर सभी का कंफर्म टिकट है तो यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस तरह एक या दो का ही कंफर्म हुआ तो बचे हुए एक दो लोग आसानी से सफर सकते हैं। अगर आपका विंडो टिकट है और सभी यात्रियों का टिकट वेटिंग है तो आप रिजर्वेशन कोच में नहीं चढ़ सकते हैं। बेहतर होगा कि इसे कैंसिल करा दिया जाए।क्योंकि ई टिकट है और पीएनआर में एक भी टिकट कंफर्म हुआ है तो वो स्वत: निरस्त होता है। रेलवे बोर्ड के अनुसार ट्रेनों में अनुमानित पूर्व के सालों में सालाना करीब 16 करोड़ वेटिंग टिकट बुक होते थे, अब यह संख्या कम होगी क्योंकि ट्रेन की क्षमता के 25 फीसदी ही वेटिंग टिकट दिया जाता है।



