HomePunjabश्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पोकलेन मशीन...

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल

अवैध खनन सामग्री ले जा रहे तीन टिप्पर ऑपरेटरों के चालान काटे

चंडीगढ़- पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई और तेज़ कर दी गई है तथा कानून का सख़्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए ज़मीनी स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आनंदपुर साहिब में बीती रात की गई बड़ी कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कार्यकारी इंजीनियर-कम-ज़िला खनन अधिकारी के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने गांव ऐलग्रां में अवैध खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही पोकलेन मशीन ज़ब्त की है।

उन्होंने बताया कि थाना नूरपुर बेदी में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4(1) और 21(1) के तहत एफआईआर नंबर 175 दर्ज की गई है। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि इसके अलावा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई के दौरान अवैध खनन से निकाली गई सामग्री ले जा रहे टिप्पर चालकों के तीन चालान भी काटे गए हैं।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख़्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा खनन कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments