HomeNationalअब पड़ेगी भयंकर ठंड! पंजाब समेत कई राज्यों में सर्दी की दस्तक, देश...

अब पड़ेगी भयंकर ठंड! पंजाब समेत कई राज्यों में सर्दी की दस्तक, देश के10 राज्यों में होगी बारिश

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम के बदलाव की शुरुआत हो गई है। रविवार की सुबह जहां यूपी, दिल्ली और पंजाब-हरियाणा में कोहरा छाया रहा। वहीं दिन में भी ठंडी हवाएं चलने की संभावन है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। एक दिन पहले हवा की गति बेहद कम होने की वजह से प्रदूषण का असर देखा जा रहा है। हालांकि आज हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। इससे प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना है।

कई राज्यों में चक्रवात के अकवान के असर की वजह से बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि कम से कम 10 राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, मिजोरम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ दिलों में भी बूंदाबांधी की संभावना है। फिलहाल दिल्ली और यूपी में ज्यादा बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

उप्र में पारा गिरेगा, बिहार और झारखंड में भी होगा बदलाव – उत्तर प्रदेश में पारा लगातार गिर रहा है। वहीं रात का तापमान 13 डिग्री तक हने की संभावना है। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं ठंड में इजाफा करेंगी। मथुरा, अलीगढ़, आगरा, बरेली, पीलीभीत, बतायूं, कानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, वाराणसी में 23 नवंबर को भी सुबह कोहरा छाया रह सकता है। बाकी बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है। बिहार और झारखंड के कई जिलों में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देगा। इस वजह से बारिश की संभावना है। मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, गया, कटिहार, अरवल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, गोपालगंज और जमुई में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड के गुमला, खूंटी, होलरदगा, रांची, समगेडा, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू और लातेहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पहाड़ों में बर्फबारी – मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी हो सकतीहै। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में ठंड तेजी से बढ़ेगी। वहीं हिमाचल के कुल्लु, मनाली, सोलन, किन्नौर, चंबा और कांगड़ा में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि कोहरा छाया रहेगा। पुडुचेरी और कराइकल में 22 और 23 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments