HomeNational2027 की आखिरी तिमाही में दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन :...

2027 की आखिरी तिमाही में दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन : केंद्रीय रेलमंत्री ने बताया कहां तक पहुंचा निर्माण कार्य

नई दिल्ली । देश की पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर बताया कि भारत की पहली हाई-स्पीड रेल सेवा 2027 की अंतिम तिमाही में शुरू होगी। शुरुआत में सूरत से वापी के बीच बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। इसके बाद मुंबई तक पूरे कॉरिडोर को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।रेलमंत्री के मुताबिक, सितंबर तक परियोजना के तहत 456 किलोमीटर पिलर और 371 किलोमीटर वायडक्ट का निर्माण पूरा हो चुका है। करीब 299 किलोमीटर हिस्से में छह लाख नॉइज बैरियर लगाए गए हैं।

वहीं, 206 किलोमीटर लंबे वायडक्ट पर 9,300 ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) मास्ट स्थापित किए जा चुके हैं। परियोजना की चार पहाड़ी सुरंगों की खुदाई भी पूरी हो गई है।महाराष्ट्र में 21 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें सात किलोमीटर हिस्सा समुद्र के नीचे ठाणे क्रीक से होकर गुजरेगा। रेलमंत्री ने बताया कि जुलाई 2026 में विक्रोली और सावली से दो टनल बोरिंग मशीनें तैनात की गई थीं। ये देश में इस्तेमाल की जा रही सबसे बड़ी मशीनों में शामिल हैं। प्रत्येक मशीन का वजन तीन हजार टन से अधिक और लंबाई 96 मीटर है। बुलेट ट्रेन परियोजना के आठ स्टेशनों का सिविल निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि वहां आर्किटेक्चरल फिनिशिंग का काम जारी है।

साबरमती, सूरत और ठाणे स्थित तीनों ट्रेन डिपो का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।बुलेट ट्रेन के लिए स्वदेशी ट्रेनसेट भी तैयार किए जा रहे हैं। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) और बीईएमएल मिलकर बी28 ट्रेनसेट बना रहे हैं, इस ट्रेन सेट को 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। इसका पहला बॉडी फ्रेम तैयार हो चुका है और स्ट्रक्चरल टेस्टिंग जारी है। 2027 के मध्य तक ट्रैक ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद 350 किलोमीटर प्रति घंटे की क्षमता वाली बी35 ट्रेन विकसित करने की योजना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments