HomePunjabनंगल में नए यूरिया संयंत्र की मंजूरी पंजाब के विकास में मील...

नंगल में नए यूरिया संयंत्र की मंजूरी पंजाब के विकास में मील का पत्थर साबित होगी : तरुण चुग

चंडीगढ़-भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने पंजाब के नंगल स्थित नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) में 12.7 लाख मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता वाले नए यूरिया निर्माण संयंत्र की स्थापना को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। चुग ने कहा कि नंगल में नए यूरिया संयंत्र की मंजूरी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पंजाब हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहा है। पंजाब के मेहनती किसानों, व्यापारियों और राज्य के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय कृषि एवं औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा। यह परियोजना पंजाब की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगी।

चुग ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी देने में सहयोग के लिए केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी. नड्डा का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा के नेतृत्व में केंद्र सरकार पंजाब की कृषि आवश्यकताओं, औद्योगिक प्रगति और आर्थिक विकास को निरंतर मजबूती प्रदान कर रही है।चुग ने बताया कि रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने आत्मनिर्भर भारत के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति (NIPU)-2026 के तहत नंगल में 12.7 लाख मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता वाली नई यूरिया इकाई को ब्राउनफील्ड श्रेणी में मंजूरी दी है। यह परियोजना मौजूदा पुराने यूरिया संयंत्र को प्रतिस्थापित करने की शर्त पर स्वीकृत की गई है। आधुनिक तकनीक से युक्त यह संयंत्र यूरिया उत्पादन क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देगा।

चुग ने विशेष रूप से भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 2024 लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी सुभाष शर्मा के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब और विशेषकर नंगल क्षेत्र के विकास के लिए सुभाष शर्मा ने लगातार प्रयास किए और इस परियोजना की मंजूरी के लिए निरंतर आवाज उठाई। उनके समर्पण और प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप आज यह महत्वपूर्ण परियोजना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ी है।चुग ने कहा कि यह केवल एक नए यूरिया संयंत्र की मंजूरी नहीं, बल्कि पंजाब के किसानों, व्यापारियों, उद्योग जगत और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। NIPU-2026 के माध्यम से भारत यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और नंगल का यह आधुनिक संयंत्र इस राष्ट्रीय संकल्प में पंजाब की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगा। यह पंजाब के विकास की एक नई यात्रा की शुरुआत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments